फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि के अपमान पर सीएम के आवास पर प्रदर्शन, 108 महिलाएं शुरू करेंगी उपवास

Tue, 30 Aug 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संगीतकार विशाल डडलानी द्वारा जैन मुनि तरुण सागर पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को जैन समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि विशाल डडलानी के खिलाफ वे खुद थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। वहीं, मंगलवार को जैन समाज की 108 महिलाएं चांदनी चौक की पार्षद सुरेखा हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में दिगंबर जैन लाल मंदिर के बाहर सामूहिक उपवास शुरू करने वाली हैं।

जैन समाज के प्रदर्शनकारियों ने विशाल डडलानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ खूब नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सांप्रदायिक अपमान की भाषा बोलकर पहले भड़काते हैं और फिर माफी मांग लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'माफी मांगने से नहीं चलेगा काम, अपमान करने वाले की हो गिरफ्तारी'

‌vishal dadlani
माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। संत का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका।

प्रदर्शन में शामिल निगम पार्षद संजय जैन और कल्पना जैन ने कहा कि जैन समाज संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। 

पूर्वी दिल्ली के शहादरा थाने में रविवार रात को डडलानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले विपिन जैन ने कहा कि अगर पुलिस और सरकार संत का अपमान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तो देश के बाकी हिस्सों में भी डडलानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें