फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में हिंदू बच्चों से नमाज पढ़ाने के मामले में प्रदर्शन

Thu, 10 Aug 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात मॉडल स्कूल मढ़ी में हिंदू बच्चों से नमाज पढ़वाने के मामले के विरोध में बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। धर्म रक्षा मंच के नेतृत्व में लघु सचिवालय के सामने हुए विरोध प्रदर्शन में कई हिंदू संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद धर्म रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त मनीराम शर्मा को सौंपा। वहीं, पीड़ित बच्चे की मां का कहना है कि अगर प्रशासन से न्याय नहीं मिला, तो वह जल्द ही भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

विरोध प्रदर्शन को धर्म रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष टेकचंद सैनी, भाजपा नेता कुंवर संजय सिंह, आरएसएस के जिला संघचालक डॉ. आरपी शर्मा, आर्य समाज के प्रधान पीसी आर्य, विहिप के जिला संयोजक हरीओम पालीवाल सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। धर्म रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष टेकचंद सैनी ने कहा कि मेवात आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


लेकिन पिछले कुछ वर्षों से चंद मौकापरस्त लोगों ने यहां की आबोहवा दूषित कर दी है। ऐसे लोगों को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

ramadan juma namaz photos - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
सभी वक्ताओं ने स्कूल में हिंदू बच्चों से नमाज पढ़ाने की की निंदा करते हुए आरोपी अध्यापकों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा हिंदुओं के खिलाफ घटित हो रही घटनाओं पर प्रशासन द्वारा कड़ा संज्ञान लेने, मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा लव जिहाद व गोकशी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अकेली भी संघर्ष करूंगी मढ़ी स्कूल में पढ़ऩे वाले पीड़ित बच्चे की मां पुष्पा भारद्वाज ने कहा कि समाज ने उनका साथ दिया, इसके लिए वह आभारी हैं। लेकिन वह तब तक चुप नहीं बैठेंगी, जब तक कि उन्हें न्याय नहीं मिल जाता। इसके लिए जरूरत पड़ी तो वह भूख हड़ताल भी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें