करीब तीन किलोमीटर तक छेड़छाड़ का सामना करने वाली युवती गुरुग्राम पुलिस से मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन उसके कॉल का कोई रिस्पांस नहीं दिया गया।
यहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग ने उसे जरूर चंद मिनट के लिए युवकों से राहत दिलाई। बुुजुर्ग के युवती से अलग होते ही एक बार फिर मनचलों ने अपनी हरकतें शुरू कर दीं। वारदात के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
बृहस्पतिवार को युवती के परिजनों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर इस मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि समय पर पुलिस कंट्रोल रूम से रिस्पांस मिल जाता तो आरोपियों को घटना वाली रात को ही काबू किया जा सकता था।