बॉलीवुड अभिनेता सलामान खान की मुश्किलें थमते नजर नहीं आ रही हैं। हिट एंड रन मामला अभी सुलझा नहीं था कि उन पर एक और बड़ी मुसीबत आ गई है।
शनिवार को दिल्ली के एक विधायक के नेतृत्व में कोटला मस्जिद के सामने उनके खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। जनता दल यूनाइटेड के विधायक शोएब इकबाल समेत कई अन्य संगठनों ने सलमान खान के एनजीओ पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
आरोप है कि सलमान खान के एनजीओ की ओर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। इससे खफा प्रदर्शनकारियों ने सलमान खान के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उन पर उचित कार्रवाई की मांग की।