फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मौत से घिरी सपा सरकार, विरोध शुरू

Wed, 05 Nov 2014 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में कैंसर से एक व्यक्ति की मौत के बाद दादरी क्षेत्र के गांवों में दूषित पानी पीने से फैले कैंसर प्रकरण को लेकर जय हो सामाजिक संगठन ने मंगलवार को क्षेत्र के हाथीपुर खेडा गांव में पंचायत की।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर लोगों ने जागरूकता रैली निकाली। वहीं दूसरी ओर पंचायत में उपस्थित लोगों ने सपा जिलाध्यक्ष पर भी मामले को गुमराह करने का आरोप लगाए।

संगठन के अध्यक्ष योगेश नागर ने कहा कि 2 नवंबर को सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चैयरमेन को एक पत्र लिखा और लोगों के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने इस मुद्दे पर एक खबरिया चैनल को साक्षात्कार देते हुए कहा कि वो इस पर पिछले दो सालों से काम कर रहे हैं जिसे उन्होंने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड व जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में भी प्रमुखता से उठाया था।

ऐसे में यह अत्यंत निंदनीय है कि प्रदेश में सपा की सरकार होते हुए भी सपा जिलाध्यक्ष की शिकायत को प्रशासन व शासन के अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कैंसर प्रकरण को लेकर संगठन ने हाथीपुर खेड़ा गांव में पंचायत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। गांव में जागरूकता के लिए रैली निकाली।

इस मौके पर हरीश बैसोया, तेजवीर नागर, वीरेंद्र रोसा, मनीष नागर, परमानंद शर्मा, ज्ञानी नागर, रामे प्रधान, सूरज प्रधान, महीपाल नागर, जसवीर नागर और विजय नागर मौजूद थे।

कैंसर रोकथाम के लिए विचार विमर्श
रोजा जलालपुर गांव में सादुल्लापुर, सैनी, सुनपुर, मिलक लच्छी, खेड़ी भनौता, सादौपुर, छपरौला, अच्छेजा, विश्नूली, दुजाना और सैनी गांव के ग्रामीणों की पंचायत की गई। दूषित पानी से फैल रहे केंसर की बीमारी की रोकथाम के लिए विचार विमर्श किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र भाटी ने कहा कि हर साल गांवों में 15 से 20 लोगों की कैंसर की बीमारी से मौत हो जाती है।

पिछले साल सैनी गांव में राजवीर, ऋषिपाल, चरणसिंह, फिरे सिंह, केशराम, देंवेंद्र, सुरेश, जगत सिंह, महेंद्र, मेंबर सिंह, उषा देवी, जगवती, इंद्रेश, वीर सिंह, बलराज की कैंसर से मृत्यु हो चुकी है। इन गांवों की समीप कई कंपनियों प्रदूषित पानी को नीचे उतार रही है। ऐसे में प्रभावित गांवों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग करते हुए कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर मनोज डाढ़ा, रामकला नागर, धर्म आर्य, राजू भाटी, अजीपाल सरपंच, मौजीराम नागर, जितेंद्र नागर, रामपाल, सचिन, वेदू मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें