फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से मिली पावर के बाद एक्शन में AAP सरकार: सेवा सचिव आशीष मोरे की जगह लेंगे एके सिंह, LG को भेजा प्रस्ताव

Wed, 17 May 2023 09:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आशीष मोरे को हटाकर एके सिंह को सेवा सचिव बनाने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उपराज्यपाल निर्वाचित सरकार की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं। 
 
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशीष मोरे को हटाकर एके सिंह को सेवा सचिव बनाने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उपराज्यपाल निर्वाचित सरकार की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने सेवा सचिव आशीष मोरे को हटाकर एके सिंह को पद देने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने सेवा सचिव को हटाए जाने पर किसी तरह की असहमति नहीं जताई। 

इसके बाद दिल्ली सरकार ने एके सिंह को नया सेवा सचिव बनाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उपराज्यपाल निर्वाचित सरकार की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं। सेवा सचिव को हटाने के लिए दिल्ली सरकार कई बार प्रयास कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद सेवा विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वर्तमान सेवा सचिव को हटाने का आदेश दिया था। लेकिन वे नहीं हटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें