फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का अंतिम प्रस्ताव तैयार, फास्ट ट्रैक शहरों की सूची चयन की डेट बढ़ी 

Fri, 08 Apr 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने स्मार्ट सिटी का फाइनल प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव के साथ बैठक होगी। इसमें प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, अब फास्ट ट्रैक शहरों के चयन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 15 अप्रैल के बजाय 21 अप्रैल के बाद सूची जारी हो सकती है। यह जानकारी स्मार्ट सिटी के नोडल आफीसर एसई डीआर भास्कर ने दी।

भास्कर ने बताया कि इस बार रेट्रोफिटिंग के तहत 1267 एकड़ जमीन को फाइनल किया गया है। इसमें गांव, स्लम, सेक्टर, रेलवे स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया गया है। रेट्रोफिटिंग के तहत बड़खल झील, सेक्टर 21 डी, 21बी, फतेहपुर चंदीला, संतनगर, सेक्टर 19, ओल्ड रेलवे स्टेशन, अजरौंदी गांव आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ये सभी इलाके हाइवे और रेलवे ट्रैक के नजदीक हैं। अगर फरीदाबाद फास्ट ट्रैक शहरों की सूची में चयनित हो जाता है तो इन क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैन सिटी प्रपोजल के तहत पूरे शहर के लिए यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए अंतिम रूप दिया गया है।

क्योंकि उज्यादातर शहरवासियों ने इन्हीं दो मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताई है। भास्कर ने बताया कि 13 से 15 अप्रैल तक सरकारी छुट्टियां हैं। इसी को लेकर सरकार ने 21 अप्रैल तक प्रपोजल सबमिट करने की तारीख बढ़ा  दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें