फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन होगा महंगा, दोगुनी होगी फीस

Sat, 28 Nov 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपने कोई प्रॉपर्टी खरीदी है, तो उसका रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर से पहले करा लें तो बेहतर होगा। 1 दिसंबर से प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की फीस बढ़ने जा रही है।
विज्ञापन


नई दरों के लागू होते ही रजिस्ट्रेशन के लिए दोगुना पैसा खर्च करना होगा। जहां अभी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की अधिकतम फीस 10 हजार रुपये है।

वहीं 1 दिसंबर से नए रेट लागू होने के बाद अधिकतम फीस 20 हजार रुपये हो जाएगी। नए रेट लागू करने को लेकर स्टांप विभाग के पास आदेश आ चुका है।
विज्ञापन

पावर ऑफ अटॉर्नी के रजिस्ट्रेशन रेट भी बढ़े

एआईजी स्टांप सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पहले ढाई लाख तक की प्रॉपर्टी पर 1 फीसदी रजिस्ट्रेशन फीस ली जाती थी। वहीं ढाई लाख से 5 लाख पर 2 फीसदी रजिस्ट्रेशन फीस ली जाती थी।

अधिकतम फीस 10 हजार रुपये ही थी। अब नए रेट के अनुसार 5 लाख से कम की प्रॉपर्टी पर 2 फीसदी रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। उसके ऊपर की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन फीस 20 हजार रुपये होगी।

अपर महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश से नए रजिस्ट्रेशन रेट की लिस्ट आ गई है। इसके साथ ही वसीयत, पावर ऑफ अटॉर्नी, विशेष पावर ऑफ अटॉर्नी और अडॉप्शन की रजिस्ट्रेशन फीस भी बढ़ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें