फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लालू और कांग्रेस प्रेम से प्रभावित है केजरीवाल का लोकपाल'

Sat, 28 Nov 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार के प्रस्तावित लोकपाल बिल के मसौदे को अरविंद केजरीवाल के लालू यादव और कांग्रेस के लिए दिखे नए प्रेम से पूरी तरह प्रभावित लगता है।
विज्ञापन


सतीश उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल सरकार के लोकपाल बिल का उनके पूर्व सहयोगी प्रशांत भूषण ने विश्लेषण करके कई सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र के अधिकार क्षेत्र को दिल्ली राज्य के लोकपाल बिल में सम्मिलित करना विवाद पैदा करने वाला कदम है। यह दर्शाता है कि मुख्यमंत्री की बिल को पास कराने की कोई इच्छा नहीं है।
विज्ञापन

सरकार के अड़ियल रुख पर उठाए सवाल

प्रस्तावित लोकपाल बिल का मसौदा उतना ही विवादित है, जितना इस बिल के लिए संविधानिक प्रक्रिया को पूरा किए बिना विधानसभा में प्रस्तुत करने का उनका अड़ियल रुख है।

गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के के पूर्व नेता प्रशांत भूषण ने आप सरकार के जनलोकपाल बिल पर बड़ा हमला बोलते हुए केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है।

प्रशांत भूषण ने दिल्ली सरकार के लोकपाल बिल को धोखापाल भी करार दिया था। ऐसे में पूर्व सदस्यों के साथ भाजपा ने भी लोकपाल बिल और अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें