पुलिस के अनुसार डूंडाहेड़ा गांव निवासी धर्मेश यादव सेक्टर 22 स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे, जहां तड़के करीब दो बजे दो हथियारबंद लोगों ने उनकी हत्या कर दी।
गुरुग्राम में रविवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने एक 42 वर्षीय प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब प्रापर्टी डीलर सो रहा था। परिजनों ने शव को पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया है। वहीं मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार डूंडाहेड़ा गांव निवासी धर्मेश यादव सेक्टर 22 स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे, जहां तड़के करीब दो बजे दो हथियारबंद लोगों ने उनकी हत्या कर दी। डीसीपी दीपक सराहन के अनुसार, हत्या करने के बाद आरोपी भाग गए और उसी इमारत में सो रहे एक कर्मचारी ने परिवार को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने पहले गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव देने से इनकार कर दिया।