फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रुपये को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलर्स में हुआ विवाद, फिरोज ने जैद के सीने में उतारीं कई गोलियां; मौत

Sat, 22 Jun 2024 07:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में रुपये को लेकर दो प्रॉपर्टी डीलर्स में विवाद हो गया। इस दौरान एक ने दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदीकुंज इलाके में शुक्रवार शाम रुपये के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद जैद (23) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी दफ्तर का शटर बाहर से बंद कर फरार हो गया। पड़ोसियों ने गोलियां चलने की आवाज सुनकर पुलिस को खबर दी।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची। शटर खोलकर देखा गया तो अंदर खून से लथपथ जैद मिला। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कालिंदीकुंज थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।

पकड़ा गया आरोपी फिरोज भी प्रॉपर्टी डीलर है। दोनों का किसी प्रॉपर्टी के रुपयों को लेकर आपस में विवाद था। दोनों अपने एक जानकार के दफ्तर में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच दोनों के बीच विवाद हुआ और फिरोज ने जैद के सीने में कई गोली मार दीं। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें