फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म प्रोड्यूसर ने पत्नी को पिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबरसिटी में फिल्म प्रोड्यूसर पर पत्नी को जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ससुरालवालों पर भी जानलेवा हमला किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल में हुए जबदस्त हंगामे के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने पति समेत 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पति समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है बाकि लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नांगलोई दिल्ली की रहने वाली दीपा यादव की 24 अप्रैल 2009 को मोलाहेड़ा के युवक बलजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।
विज्ञापन


जिसमें बात तलाक तक पहुंच गई थी। जानकारी के मुताबिक कुछ महीनों पहले ही दोनों के बीच विवाद सुलझाने के बाद साथ-साथ रह रहे थे। इसके बावजूद दोनों के संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दीपा की तबियत बिगड़ने के बाद उसे कोलंबिया एशिया अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां दीपा के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल के लोगों पर उसे जहरीला पदार्थ पीलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। जिसमें वे पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच, शुक्रवार शाम को बलजीत और उसके कई दोस्त अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन

अस्पताल में जबरदस्त हंगामा

दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद आरोप है कि बलजीत और उसके दोस्तों ने दीपा के परिजनों के साथ अस्पताल में ही मारपिटाई की। जिसमें कई लोगों को चोटें आई। जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में हुए जबरदस्त हंगामे के बाद पालम विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक कई फिल्मों का प्रोड्यूसर रह चुका है जिसकी मोलाहेड़ा गांव में काफी प्रोपर्टी है।

पुलिस के मुताबिक महिला ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने बलजीत समेत 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देरशाम आरोपी पति बलजीत, महेश और निशांत को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जिसमें महेश और निशांत को जेल भेजे जाने के बाद बलजीत को एक दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

पालम विहार थाना प्रभारी के अनुसार मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपी बलजीत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें