फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी ने तोड़ा सपना, एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट है अनीता

Thu, 07 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
अनीता मावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रही कबड्डी खिलाड़ी अनीता मावी बीमारी के कारण प्रो-कबड्डी लीग में शामिल नहीं हो पाई। गांव ददसिया स्थित किढ़ावली गांव की रहने वाली अनिता मावी फरीदाबाद से इस लीग के ट्रायल का निमंत्रण पाने वाली एक मात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


हालांकि अब उन्होंने अगले साल इस प्रो-कबड्डी लीग में शामिल होने का लक्ष्य रखा है। लेकिन फिलहाल वह इस बार की प्रो-कबड्डी लीग से दूर हैं।

अनीता मावी ने बताया कि वह जिले की ओर से प्रो-कबड्डी लीग के लिए निमंत्रण प्राप्त करने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं। इस ट्रायल में देशभर से 60 खिलाड़ियों को बुलावा दिया गया था।
विज्ञापन

सरकार से नाराज है शहर की बेटी

- फोटो : फाइल फोटो

हालांकि फ्रेंचाइजी नहीं मिलने की वजह से इस बार तीन टीमें ही बनाई गई हैं। वैसे 6 टीमें बनाई जानी थीं। उन्हें भी इस ट्रायल में हिस्सा लेना था। लेकिन उसी दौरान वह वायरल बुखार से ग्रसित हो गई।

इससे वह ट्रायल में हिस्सा लेने नहीं जा सकीं। एशियन गेम्स में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने वाली शहर की इस बेटी को हरियाणा सरकार की ओर से अब तक नौकरी न मिल पाने से नाराजगी है।

ऐसे में उन्होंने प्रो-कबड्डी के जरिए अपना खेल जीवित रखने और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रो-कबड्डी की ओर रुख किया। जिसमें भी किस्मत ने एन वक्त पर उनका साथ नहीं दिया। ट्रायल के समय आए बुखार ने उनके  इस सपने को तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें