फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका बोलीं, उप्र में शिक्षकों के दो लाख पद खाली, रोजगार के नाम पर मुंह फेर लेती है भाजपा सरकार

Wed, 18 Sep 2019 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के करीब दो लाख पद रिक्त हैं, लेकिन भाजपा सरकार लोगों को रोजगार देने की बात पर मुंह फेर लेती है और युवाओं को अयोग्य ठहरा देती है।

विज्ञापन


उन्होंने एक खबर का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, 'उप्र में शिक्षकों के लगभग 2 लाख पद खाली पड़े हैं। युवा नौकरियां निकलने का रास्ता देख रहे हैं। धूप-बारिश में खड़े प्रदर्शन कर रहे हैं।' 

प्रियंका ने आरोप लगाया, 'रोजगार देने की बात पर भाजपा सरकार के लोग मुंह फेर लेते हैं या कहते हैं कि उत्तर भारत के युवाओं में योग्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के करीब दो लाख पद रिक्त हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें