कोर्ट में पेशी के दौरान जेल वैन में कैदियों की हत्या लगातार जारी हैं। अगस्त 2015 में रोहिणी इलाके में जेल वैन में दो कैदियों की हत्या के बाद शनिवार को एक बार फिर हौजखास में जेल में वैन में एक कैदी की हत्या कर दी गई।
दरअसल, जिस वैन में मनोज की हत्या की गई, उसमें लाइव मॉनीटरिंग के लिए लगाए जाने वाला कैमरा नहीं था। यही वजह है कि बदमाशों ने बड़े आराम से मनोज की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
बाद में शोर-शराबा होने पर पुलिस को पता चला। बता दें कि रोहिणी मामले में बदमाशों ने जेल वैन में लगे कैमरे का मुंह चालक की ओर करके वारदात को अंजाम दिया था।
ऐसे मामलों को देखते हुए सभी जेल वैन में लाइव मॉनीटरिंग कैमरे लगाने के आदेश दिए गए थे। वारदात के समय वैन में करीब आधा दर्जन सुरक्षाकर्मी थे। जबकि कैदियों की संख्या करीब 50 थी।