फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वैन में हत्या से पहले निजी अंगों पर भी किया गया हमला

Sun, 03 Jan 2016 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हौजखास इलाके में तिहाड़ जेल कैदी बस में मनोज की हत्या रंजिश व गैंगवार के चलते की गई है। आरोपियों को मनोज बस में दिख गया और बदला लेने के लिए उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मनोज के ऊपर लात-घूंसों से हमला किया गया। मनोज के निजी अंगों पर भी चोट लगी। पुलिस हत्या की असली वजह जानना चाह रही है। शुरुआती जांच में दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने गैंगवार के चलते हुई हत्या की बात से इनकार किया है। वह उसे आपसी रंजिश का मामला बता रहे हैं। हालांकि वैन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं।

पुलिस के अनुसार, मनोज की हत्या के तीनों आरोपी राजू गंगवाल गिरोह के सदस्य हैं। तीनों हत्या के मामले में 2013 में अंबेडकर नगर से गिरफ्तार हुए थे और तभी से जेल में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

भाईयों पर हमले का लिया बदला

कुछ महीने पहले गिरोह के सदस्य सन्नी पर गोली चली थी। हालांकि गोली किसी और ने चलाई थी, मगर दर्ज एफआईआर में मनोज का नाम था।

इस मामले में मनोज गिरफ्तार हुआ था और तिहाड़ की जेल नंबर आठ में बंद था। इसके अलावा मनोज ने कुछ महीने पहले विशाल के भाई पर तलवार से हमला कर दिया था। विशाल का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ था।

पुलिस के अनुसार विशाल व रविन्द्र मनोज से खुंदक खाए हुए थे। शनिवार को जेल बस में मनोज इन तीनों लोगों को एकदम दिखने पर सीधे हमला कर दिया। तिहाड़ जेल की बस में कैदी की हत्या के इस मामले ने वैन में कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें