प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा आएंगे। वह लोक कल्याणकारी योजना ‘स्टैंडअप इंडिया’ की मुद्रा योजना के तहत माइक्रो क्रेडिड द्वारा 5100 ई-रिक्शा का वितरण करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डॉ.महेश शर्मा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा भी शिरकत करेंगे।
इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर पीएम का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आने का समय 4 बजे निर्धारित किया गया है। उनका संबोधन शाम 4.48 बजे निर्धारित है।