गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतने वाले हरियाणा के रणवीर सैनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 106वां एपिसोड प्रसारित हुआ। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित किया। आकाशवाणी पर मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया।
प्रधानमंत्री ने एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी तारीफ की और साथ ही खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने गुजरात के अंबाजी मंदिर के रास्ते में बनीं प्रतिमाओं के बारे में दिलचस्प जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये प्रतिमाएं कबाड़ से बनी हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतने वाले हरियाणा के रणवीर सैनी की भी तारीफ की।
गुरुग्राम के रणवीर सैनी नौ बार नेशनल चैंपियन, चार बार एशिया पैसफिक चैंपियन रहे हैं। वे तीन विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी मेडल प्राप्त कर चुके हैं। लॉस एंजिल्स में वर्ष 2015 में होने वाले वर्ल्ड गेम में भी उन्होंने पहला गोल्ड मेडल हासिल किया था। इनका नाम विभिन्न रिकॉर्ड के लिए पांच बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है।