प्रधानमंत्री ने कहा 'अयोध्या में उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बहन मीरा जी के घर पर उनके परिवार वालों से ‘चाय पे चर्चा’ हुई। इस दौरान यह जानकर मन को बहुत संतोष हुआ कि कैसे सरकारी योजनाओं से पूरे परिवार का जीवन आसान हुआ है।'
पीएम ने आगे कहा कि रामलला के भव्य-दिव्य मंदिर के साथ ही अयोध्या में कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में राम नगरी अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू होने से लोगों के यहां आने-जाने में और तेजी आएगी।