फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की खुशियां दोगुनी करने की तैयारी

Thu, 16 Oct 2014 01:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब चार माह बाद 17 अक्तूबर को होने जा रही जीडीए की 141वीं बोर्ड बैठक शहरवासियों की दिवाली की खुशियां दोगुनी कर देगी। बोर्ड बैठक के लिए तैयार 35 प्रस्तावों में 15 के पास होने पर लोगों को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही मेट्रो प्रोजेक्ट को गति प्रदान करने के लिए भी बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। बुधवार को बोर्ड बैठक की तैयारियों के संबंध में जीडीए वीसी संतोष यादव ने अधिकारियों संग बैठक की।

जीडीए की 140वीं बोर्ड बैठक 2 जून 2014 को हुई थी। इतने लंबे अंतराल के बाद होने जा रही बोर्ड बैठक में सप्लीमेंट्री प्रस्तावों को शामिल करने पर इनकी संख्या 40 से अधिक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


इस कारण बोर्ड बैठक के लंबे खिंचने की भी संभावना है। जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि बोर्ड बैठक का एजेंडा तैयार कर लिया गया है। बैठक में कई नीतिगत और विकास के प्रस्तावों पर बोर्ड की सहमति ली जाएगी।

सुविधाओं के प्रस्ताव
1. नई योजनाओं में होगा सामुदायिक सुविधाओं का विकास: शासन की नई नीति के मुताबिक नए प्रोजेक्ट्स में सार्वजनिक शौचालय, वेडिंग जोन, बस स्टॉप, कूड़ाघर आदि के प्रावधान के लिए रखा जाएगा प्रस्ताव।

2. जीडीए सेक्टर रेट और नीलामी की संपत्तियों का न्यूनतम आरक्षित दर मार्च 2015 तक फ्रीज रखने की तैयारी

3. 2000 वर्गमीटर से अधिक प्राधिकरण की संपत्तियों पर नीलामी के बाद 10 फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर और 10 फीसदी कार्नर चार्ज न लिया जाना

4. राजेंद्र नगर आवासीय योजना में लीज पर आवंटित प्लॉट्स की लीज अवधि बढ़ाने और फ्रीहोल्ड करने पर बनेगी नीति

5. इंदिरापुरम के एमआईजी व एचआईजी फ्लैट्स के वास्तविक मूल्य व अनुमानित मूल्य के अंतर की राशि 12 फीसदी छूट के साथ बिना ब्याज होगी जमा

मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े प्रस्ताव
1. डीएमआरसी को मेट्रो संचालन और मेंटीनेंस से जुड़े स्टाफ के लिए 1.5 एकड़ जमीन मुफ्त देने की तैयारी। डीएमआरसी के अधिकारियों और स्टाफ के लिए कोयल इंक्लेव में दिया जाएगा ग्रुप हाउसिंग भूखंड
विज्ञापन


2. आठवें मेट्रो स्टेशन से लाभांवित होने वाले जोन-एक क्षेत्र में अतिरिक्त शुल्क
3. मेट्रो स्टेशनों के लिए निजी क्षेत्र की जमीन खरीदने का प्रस्ताव
4. मेट्रो रूट में आ रही दुकानों को शिफ्ट करने के लिए बनेगी नीति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें