फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार में पूरा होगा सस्ते फ्लैट्स के आवंटन का ड्रा

Thu, 16 Oct 2014 12:46 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर प्रोजेक्ट के सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के सफल पांच हजार आवेदकों में करीब चार हजार को जल्द ही उनके घर का पता मिल सकता है। बाकी बचे करीब एक हजार आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जांच में लगने वाले समय के मद्देनजर जीडीए अधिकारियों ने इस योजना का नंबर ड्रा दो चरणों में कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


पहले चरण में जिन चार हजार आवेदकों के प्रमाणपत्रों की जांच हो गई है, उनका ड्रा कराया जाएगा। जिन आवेदकों के प्रमाणपत्रों की जांच बाकी है।

उनका ड्रा अगले चरण में होगा। दूसरी ओर, बिल्डर प्रोजेक्ट में दिवाली पर लांच होने वाली स्कीम के ड्रा के फ्लैट्स की सूची जीडीए अधिकारियों ने तैयार कर ली है।

सस्ते फ्लैट्स की योजना में शामिल 2500 ईडब्लूएस और 2500 एलआईजी फ्लैट्स के लिए लॉटरी ड्रा हुआ है। जीडीए अधिकारियों ने इंटरनेट के जरिए जमा हुए दस्तावेजों की जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन


बाकी एक हजार आवेदकों के दस्तावेजों की जांच बाकी है। यह वह आवेदक हैं, जो अन्य शहरों या राज्यों के निवासी हैं। दूसरी ओर जीडीए के पास फिलहाल चार हजार ईडब्ल्यूएस और एलआइजी फ्लैट्स की सूची भी तैयार है।

एक हजार फ्लैट्स के दस्तावेजों की जांच और फ्लैट नंबरों की सूची न होने के कारण नंबर-आरक्षण ड्रा की प्रक्रिया अटकी है।

जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि एक हजार आवेदकों के कारण चार हजार आवेदन प्रभावित न हों, इसके लिए नंबर ड्रा दो चरणों में कराने की योजना है।

दिवाली बाद जिन आवेदकों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है, उनका नंबर ड्रा निकाला जाएगा। बाकी की जांच पूरी होने के बाद दूसरे चरण में नंबर ड्रा होगा।

दिवाली स्कीम के लिए सूची तैयार
बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की दूसरे चरण की योजना के लिए 1479 फ्लैट्स की सूची जीडीए को मिल गई है। जीडीए करीब 1500 ईडब्लूएस-एलआईजी फ्लैट्स की स्कीम दिवाली पर लांच करेगा।

जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि नई स्कीम में शामिल फ्लैट्स जोन-एक (राजनगर एक्सटेंशन) में होंगे। क्षेत्र के 12 बिल्डरों ने अपने प्रोजेक्ट के 740 ईडब्लूएस-739 एलआईजी फ्लैट्स की सूची सौंप दी है।

राजनगर एक्सटेंशन के जोनल प्लान पर हुई बैठक
राजनगर एक्सटेंशन में सुनियोजित प्लान के लिए जीडीए इसका जोनल प्लान तैयार करवा रहा है। जोनल प्लान के संदर्भ में जीडीए ने लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। बुधवार को इस संबंध में मिली आपत्तियों पर जीडीए वीसी संतोष यादव ने अधिकारियों संग बैठक की।

जीडीए में प्राधिकरण दिवस आज
जीडीए प्राधिकरण दिवस का आयोजन बृहस्पतिवार को होगा। शासनादेश के मुताबिक प्रत्येक माह के तीसरे बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दिवस का आयोजन किया जाना है, लेकिन इस बार तीसरे बृहस्पतिवार को दिवाली है। इस कारण 16 अक्तूबर को ही प्राधिकरण दिवस आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें