फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यादेश के खिलाफ 'आप' की हुंकार: महारैली की तैयारियां लगभग पूरी, गोपाल राय ने मौके पर जाकर लिया जायजा

Fri, 09 Jun 2023 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

गोपाल राय ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले दरवाजे से अध्यादेश लाकर उसे दिल्ली की जनता पर जबरदस्ती थोपा है। इसके खिलाफ जनता में बहुत आक्रोश है और महारैली में भारी तादात में दिल्ली की जनता शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएगी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली अपनी महारैली की तैयारियां अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने रामलीला मैदान पहुंच कर महारैली की तैयारियों का जायजा लिया। आप केंद्र सरकार के खिलाफ महारैली की कर रही है। महारैली को आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री व आप के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

इस मौके पर गोपाल राय ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले दरवाजे से अध्यादेश लाकर उसे दिल्ली की जनता पर जबरदस्ती थोपा है। इसके खिलाफ जनता में बहुत आक्रोश है और महारैली में भारी तादात में दिल्ली की जनता शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली के कोने-कोने से आ रहे लोगों की सहूलियतों के मद्देनजर रामलीला मैदान में पंडाल लगाया जा रहा है। इसके अलावा पानी, टॉयलेट, मेडिकल समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का भी इंतजाम किया जा रहा है। 


आप ने केंद्र सरकार की ओर से 19 मई को लाए गए अध्यादेश के विरोध में महारैली करने का निर्णय लिया है। दरअसल 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के जरिए दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग और विजिलेंस पर चुनी हुई सरकार का नियंत्रण दे दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया है। आप ने महारैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली में डोर टू डोर कैंपेन चलाया है। वहीं अरविंद केजरीवाल गैर भाजपा दलों के नेताओं से रोजाना मुलाकात कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें