रेलवे प्रीमियम ट्रेनों का कायाकल्प करने में जुट गई है। स्वर्ण योजना के तहत राजधानी ट्रेनों में आरामदायक व आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस कड़ी में नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी ट्रेन के कोच को तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे की योजना है कि सभी शताब्दी व राजधानी, प्रीमियम ट्रेनों को बेहतर किया जाए। हर कोच में 50 लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति रेल मंत्रालय ने दी है। स्वर्ण योजना के तहत नई खूबियों में कोच के इंटीरियर डेकोरेटिंग में विनायल रैपिंग की गई है।
आने-जाने वाले गलियारे को चमकदार बनाया गया है। बेहतर शौचालय और मनोरंजन के लिए मैजिक बॉक्स लगाए गए हैं। स्वर्ण कोच के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी ट्रेन के कोच को बुधवार को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
रेलवे इन 10 बिंदुओं पर विशेष ध्यान दे रहा है।
rajdhani express
योजना के तहत रेलवे 10 बिंदुओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। इनमें इस ट्रेन को समय पर संचालित करने, स्वच्छता, लिनन, कोच इंटीरियर, शौचालय, खान-पान, कर्मचारियों का व्यवहार, सुरक्षा, मनोरंजन, हाउस कीपिंग और नियमित रूप से फीड बैक पर ध्यान दिया जाएगा।
स्वर्ण योजना के तहत ट्रेनों में वाई-फाई, हॉट स्पॉट की सुविधा दी गई है। इस सुविधा के तहत यात्री अपने लैपटॉप, टेबलेट व मोबाइल फोन में फिल्में, कार्टून फिल्में, ई-पत्रिकाएं देख सकेंगे। पिछले दिनों ही काठगोदाम शताब्दी ट्रेन को भी बेहतर किया गया है।
क्या है अन्य खूबियां
rajdhani express
. दरवाजे, लगेज रैक पैनलों को विनायल रैपिंग के साथ बनाया बेहतर
. फर्श को साफ-सुथरा व चमकदार बनाया
. अंधेरे में भी बर्थ नंबर दिखाई देगा।
. ऊपर वाले बर्थ पर जाना आसान।
. कोच के गेट पर सीसीटीवी कैमरा
एसी कोच में कलरफुल ब्लैंकेट कवर दिया जाएगा।
. शौचालयों में स्क्रेपर मैटिंग लगाया है। ताकि गंदा पानी बैठने के स्थान तक नहीं आए।