सर्दी के मौसम में सब्जियों में जबरदस्त गर्माहट आ गई है। सब्जियों के भाव कम होने की बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। थोक बाजार में तो भाव बढ़े ही हैं, खुदरा व्यापारी तो दोगुने भाव बढ़ाकर बेच रहे हैं।
हालांकि थोक व्यापारी दावा कर रहे हैं कि अगले पंद्रह दिन में हरी सब्जियों के भाव गिरेंगे। सब्जियों के भाव इस कदर उछाल ले रहे हैं कि गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। आलू, प्याज, टमाटर जो रोजमर्रा की सब्जियां हैं, इसमें भी आग लगी हुई है।
आलू जो थोक बाजार में 2-13 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, वही आलू दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग भाव से बिक रहा है। नई खेप वाला आलू भी दिल्ली के कई इलाकों में 20-30 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
इसी तरह प्याज की कीमत मंडियों में 12.50-40 रुपये प्रति किलो है, लेकिन यही प्याज आम मार्केट में 60-80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, तो उत्तरी दिल्ली में 50-70 रुपये प्रति किलो। मटर का भाव सौ रुपये प्रति किलो से नीचे गिर ही नहीं रहा है।
मंडी के व्यापारियों की मानें तो पिछले साल की तुलना में सब्जियों के भाव बढ़े हैं, क्योंकि दक्षिण भारत में बारिश के कारण सब्जियां कम आ रही हैं, लेकिन खुदरा व्यापारी यह बहाना बनाकर सब्जियां बेच रहे हैं कि आवक ही कम है, जबकि मांग के अनुरूप सब्जियां दिल्ली की मंडियों में पहुंच रही हैं। खुदरा व्यापारी लोकल बाजार की सब्जियों को भी महंगी कीमत पर बेच रहे हैं।
मंडी में सब्जियों के भाव (थोक भाव)
vegetables
- फोटो : विवेक निगम
आलू : 2-13 रुपये प्रति किलो
प्याज : 12.50-40 रुपये प्रति किलो
टमाटर : 12-44 रुपये प्रति किलो
बैंगन : 4-12.50 रुपये प्रति किलो
बींस : 20-30 रुपये प्रति किलो
खीरा : 5-20 रुपये प्रति किलो
फूलगोभी : 14.50-22.75 रुपये प्रति किलो
घीया : 6.75-22.75 रुपये प्रति किलो
मेथी : 13-15 रुपये प्रति किलो
सरसों पालक : 10-16 रुपये प्रति किलो
खुदरा बाजार में सब्जियों की कीमत
vegetables
- फोटो : विवेक निगम
आलू : 20-30 रुपये प्रति किलो
प्याज : 60-80 रुपये प्रति किलो
टमाटर : 50-70 रुपये प्रति किलो
बैगन : 25-30 रुपये प्रति किलो
बींस : 40-50 रुपये प्रति किलो
खीरा : 40-50 रुपये प्रति किलो
फूलगोभी : 40-60 रुपये प्रति किलो
मटर : 100 रुपये प्रति किलो
घीया : 30-35 रुपये प्रति किलो।
मेथी : 25 रुपये प्रति किलो
सरसों पालक : 30 रुपये प्रति किलो