फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने वाली है गर्भवती महिलाओं की परेशानी

Tue, 21 Jan 2014 04:16 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं की परेशानी बढ़ने वाली है, क्योंकि स्वास्थ्य मुख्यालय ने अस्पताल से दो स्त्री रोग विशेषज्ञों का स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल में केवल चार स्त्री रोग विशेषज्ञ ही बची हैं। ऐसे में ओपीडी और ओटी (ऑपरेशन थियेटर) सेवाओं पर असर पड़ना तय हो गया है।

जानकारों की मानें, तो स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा कर रहा है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो गया है कि बिना विशेषज्ञों के अस्पताल प्रशासन कैसे बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगा।

हैरानी की बात ये है कि अस्पताल में रोज 10 से 15 डिलीवरी होती हैं। प्रतिदिन अस्पताल में पलवल, होडल, हथीन, आगरा और मथुरा तक से गर्भवती महिलाएं जांच के लिए आती हैं।
विज्ञापन


पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को लेकर मुख्यालय को पत्र लिख दिया गया है। मुख्यालय से विकल्प के तौर पर डॉक्टर भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें