आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि 'मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जो भगवान राम से नफरत करते हैं। इन नेताओं को 'हिन्दू' शब्द से भी नफरत है, ये नेता हिंदू धर्म गुरुओं का अपमान चाहते हैं। उन्हें यह पसंद नहीं कि पार्टी में कोई हिंदू धर्म गुरु हो'।
पार्टी स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम न होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'नाराजगी का कोई कारण नहीं है। हो सकता है उन्हें (कांग्रेस) हिंदुओं के समर्थन की जरूरत न हो या किसी हिंदू धर्म गुरु को स्टार प्रचारक बनाने का जो मकसद होता है, उन्हें उसमें कोई कमी नजर आ रही हो। ये पार्टी का निर्णय है'।