फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद कृष्णम बोले: कांग्रेस में ऐसे नेता भी जो भगवान राम से करते हैं नफरत, 'हिंदू' और धर्मगुरु भी हैं नापसंद

Fri, 10 Nov 2023 02:44 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, नोएडा

सार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जो भगवान राम से नफरत करते हैं। इन नेताओं को 'हिन्दू' शब्द से भी नफरत है।
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी के ही कुछ नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसा नेता हैं जो भगवान राम से नफरत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि 'मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जो भगवान राम से नफरत करते हैं। इन नेताओं को 'हिन्दू' शब्द से भी नफरत है, ये नेता हिंदू धर्म गुरुओं का अपमान चाहते हैं। उन्हें यह पसंद नहीं कि पार्टी में कोई हिंदू धर्म गुरु हो'।

पार्टी स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम न होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'नाराजगी का कोई कारण नहीं है। हो सकता है उन्हें (कांग्रेस) हिंदुओं के समर्थन की जरूरत न हो या किसी हिंदू धर्म गुरु को स्टार प्रचारक बनाने का जो मकसद होता है, उन्हें उसमें कोई कमी नजर आ रही हो। ये पार्टी का निर्णय है'।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें