गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को सात साल के प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के 9 दिन बाद आज स्कूल दोबारा खुल गया है। हालांकि प्रद्युम्न पिता ने स्कूल को बंद रखने की मांग को लेकर डिप्टी कमीश्नर को पत्र भी लिखा।
स्कूल खुलने के बाद कई अभिभावक बच्चों का नाम कटाने स्कूल पहुंचे। उनका कहना है कि अब वो अपने बच्चे को इस स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते। वहीं कई बच्चे इतने सहमे हुए थे कि अभिभावकों को उन्हें वापस ले जाना पड़ा।
इसके साथ ही आज इस मामले में मुख्य आरोपी बस कंडक्टर अशोक और रायन के दो अधिकारियों को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में इन तीनों की बेल की मांग को लेकर बहस पूरी हो चुकी है। अदालत को आधे घंटे तक के लिए स्थगित किया गया है।
#Pradyuman murder case: Accused conductor Ashok, Ryan Int'l Group's northern zone head & HR head produced in special POCSO court. #Gurugram
— ANI (@ANI) September 18, 2017
आरोपी कंडक्टर और रायन के अधिकारियों को कोर्ट ले जाती पुलिस
आपको बता दें कि प्रद्युम्न के पिता नहीं चाहते कि स्कूल अभी खुले क्योंकि उन्हें डर है कि इससे सबूत मिट सकते हैं। सुरक्षा में खामियों की वजह से हरियाणा सरकार ने रायन स्कूल को 3 महीने के लिए टेकओवर किया है और सरकार ने आज स्कूल खोलने का फैसला किया है।