फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कांग्रेस ने बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान पर बोला हमला, कही बड़ी बात

Sat, 13 Aug 2022 01:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कल तक तिरंगे से दूरी बनाकर उसे अछूत समझने वाले आज घर-घर 20 रुपये में तिरंगा बांटने का काम कर रहे हैं, यह कांग्रेसी जीत है क्योंकि सबसे पहले तिरंगा बांटने और उठाने का काम नेहरू ने किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने शनिवार को मुरादाबाद के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल तक तिरंगे से दूरी बनाकर उसे अछूत समझने वाले आज घर-घर 20 रुपये में तिरंगा बांटने का काम कर रहे हैं। यह कांग्रेसी जीत है, क्योंकि सबसे पहले तिरंगा बांटने और उठाने का काम नेहरू ने किया था।

विज्ञापन


प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस ने 9 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की थी। इस क्रम में मुरादाबाद जिले में अब तक एक सो 15 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है। इस क्रम में आज बिलारी में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए वो आज यहां आए है।

उन्होंने बताया कि भाजपा को हराने का काम सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। बीते विधानसभा चुनाव का परिणाम इस बात का प्रमाण है, बोले लोगों ने भाजपा कराने के लिए सपा के पक्ष में मतदान किया लेकिन परिणाम सामने रहा। बोले आगामी निकाय चुनाव  कांग्रेस अकेले अपने दम पर लड़ेगी। इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें शीर्ष से लेकर स्थानीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें