फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान हैं तो पढ़ें ये खबर

Sat, 18 Jan 2014 04:40 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती की सैकड़ों शिकायतें ऊर्जा विभाग को मिल चुकी हैं। विभाग इन शिकायतों की जांच कर रहा है। जिसके बाद इन्हें कार्रवाई के लिए दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अंकुर गर्ग ने बताया कि 10 जनवरी को सरकार की ओर से एक नंबर जारी कर बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जानकारी देने के लिए कहा गया था। सात दिनों के अंदर बिजली उपभोक्ताओं की करीब 700 शिकायतें विभाग को मिल चुकी हैं।

इन शिकायतों का निरीक्षण विभाग की ओर से किया जा रहा है और कंपनियों से भी पूछा जा रहा है कि जिन इलाकों से शिकायत आई है वहां बिना सूचना के क्यों और कैसे बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन


विशेष सचिव ने बताया कि ऐसी शिकायतों का निरीक्षण के बाद प्रत्येक सप्ताह इन्हें डीईआरसी को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता युक्त बिजली वितरण करने की जिम्मेदारी डिस्कॉम्स के ऊपर है। यदि किसी तकनीकी समस्या उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने में डिस्कॉम्स तय सीमा से ज्यादा समय लेती है तब भी जुर्माने और कार्रवाई का प्रावधान है।

हर तरह के बिजली फॉल्ट को ठीक करने के लिए एक समय-सीमा निर्धारित की गई है। यदि इस तय समय-सीमा में बिजली समस्या दूर नहीं होती है तब भी डिस्कॉम्स के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। स्टैंडर्ड पावर परफॉर्मेंस के आधार पर इन कंपनियों को बिजली सप्लाई करनी होगी।

ऐसे करें शिकायत
बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती होने पर उपभोक्ता को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर स्मॉल लेटर में डीएल टाइप करना है। इसके बाद स्पेस देकर पावर लिखना है। इतना लिखने के बाद उपभोक्ता अपने इलाके का नाम, पता और कितनी देर तक बिजली बंद रही लिखकर 9223166166 पर एसएमएस करना होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें