फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली पुलिस के सिपाही आनंद सिंह को मरणोपरांत गेलेंट्री अवार्ड, डटकर किया था बदमाशों का सामना

Mon, 15 Aug 2022 09:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने के दौरान दिल्ली पुलिस के सिपाही आनंद सिंह गोली लगने से शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
आनंद सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस के सिपाही आनंद सिंह को मरणोपरांत गेलेंट्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 16 पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार शाहबाद डेयरी थाना पुलिस को 19 अगस्त, 2016 को झगड़े की सूचना मिली थी। तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और एक ने पीड़ित पर पिस्टल तान कर 2500 रुपये व मोबाइल लूट लिए। शोर सुनकर सिपाही आनंद सिंह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बदमाशों को पीछा करना शुरू कर दिया था। तभी एक बदमाश की गोली लगने से सिपाही आनंद सिंह शहीद हो गए। एसीपी पंचम सिंह व एसीपी शिवाजी चौहान को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें