फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दार वाले पोस्टर पर विश्वास का पलटवार, बोले- यज्ञ बिगाड़ने जरूर आते हैं खर दूषण और ताड़का

Sat, 17 Jun 2017 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप कार्यालय के बाहर लगे व‌िश्वास व‌िरोधी पोस्टर - फोटो : ani
विज्ञापन
‌आम आदमी पार्टी में छ‌िड़ी कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। आप नेताओं का लगातार कुमार ‌व‌िश्वास पर हमला जारी है। कभी ट्वीट्स के ज‌र‌िए व‌िश्वास पर हमला बोलने वाले नेताओं ने आज आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर ही कुमार व‌िश्वास के ख‌िलाफ पोस्टर च‌िपका द‌िए हैं।
विज्ञापन


इन पोस्टरों में ल‌िखा है, भाजपा का यार है क‌व‌ि नहीं गद्दार है। छिप-छिप हमला करता है, वार पीठ पर करता है। ऐसे धोखेबाजों को बाहर करो-बाहर करो। इसके बाद दिलीप पांडे को कुमार विश्वास का काला सामने लाने के लिए धन्यवाद दिया गया है। Posters against Kumar Vishwas put outside Aam Aadmi Party's Delhi office. pic.twitter.com/1IOMUM53eG — ANI (@ANI_news) June 17, 2017 व‌िश्वास का जवाब
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के आईटीओ दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर पर जब कुमार विश्वास से प्रतिक्रिया मांगी गई तो वो बोले कि जब कोई अच्छा यज्ञ होता है तो खर, दूषण और ताड़का जरूर आते हैं। पिछली हार जो हमें मिली है, उसके कारण कार्यकर्ता जानते हैं। 5 लोगों की राजमहल वाली और बंगले वाली राजनीति व षड्यंत्र के लिए हम नहीं बने हैं। हम वहीं हैं जो जंतर-मंतर में बने थे।

25 को व‌िश्वास जाएंगे राजस्थान
वहीं दूसरी ओर राजस्थान प्रभारी के पद  से हटने की खबरों को धता बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास आरोप-प्रत्यारोप के बीच 25 जून को राजस्थान जाएंगे, जहां वह राजस्थान के चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बैठक करेंगे और कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। इन नेताओं में जाट नेता रामपाल जाट शामिल हैं।
विज्ञापन

आप नेताओं के ल‌िए व‌िश्वास का राजस्थान दौरा है बड़ा झटका

कुमार व‌िश्वास - फोटो : अमर उजाला
कुमार विश्वास का राजस्थान दौरा पार्टी उन नेताओं के लिए झटका माना जा रहा है, जो पिछले कई दिनों से उनके खिलाफ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आरोप लगा रहे थे।

पार्टी के कई नेताओं की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद माना जा रहा था कि कुमार विश्वास राजस्थान के प्रभारी की जिम्मेदारी से दूर हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने 25 जून को राजस्थान जाने की घोषणा कर स्पष्ट कर दिया कि वह पार्टी की जिम्मेदारी संभालकर अपना हमला जारी रखेंगे।

इससे पहले पार्टी नेता दिलीप पांडे ने ट्वीट करके उनसे पूछा था कि भैया आप राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं और उनके खिलाफ बोलने से मना क्यों किया था। इसी बीच आप नेता दीपक बाजपेयी ने अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाया कि विश्वास खुद फाइव स्टार होटल में ठहरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें