फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP दफ्तर के बाहर अमानातुल्लाह के समर्थन में लगे पोस्टर, लिखा- जोहरी ही करता है हीरे की पहचान

Sun, 11 Jun 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप के दफ्तर के बाहर लगाए गए थे पोस्टर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। कपिल मिश्रा मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से केजरीवाल पर हर दिन कोई ना कोई आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कुमार विश्वास और आप के निलंबित विधायक अमानातुल्लाह खान के बीच पोस्टर वार चल रहा है। ये पोस्टर आप के दफ्तर के बाहर लगाए गए थे, जिसे बाद में कार्यकर्ताओं ने फाड़कर हटा दिए। 
विज्ञापन


कुमार विश्वास लंबे वक्त बाद शनिवार को पार्टी दफ्तर में राजस्थान इकाई की बैठक लेने पहुंचे लेकिन तड़के कार्यालय की दीवारों पर उनके धुर विरोधी विधायक अमानतुल्लाह के समर्थन में पोस्टर चिपका दिए गए। पोस्टर में अमानतुल्लाह को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पसंदीदा विधायक बताया गया था। 

केजरीवाल को जौहरी और अमानतुल्लाह को हीरे के तौर पर पेश किया गया था। इसकी वजह अमानतुल्लाह को विधानसभा की कई कमेटियों में जगह मिलने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


हालांकि, विश्वास के दफ्तर पहुंचने से कुछ देर पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने सारे पोस्टर फाड़कर हटा दिए। पार्टी दफ्तर पहुंचने पर मीडिया के इस सवाल पर विश्वास ने कहा कि न वह जौहरी हैं, न हीरा। इस सवाल का जवाब या तो हीरे से पूछो या जौहरी से।      
विज्ञापन

इसलिए है अमानतुल्लाह और विश्वास के बीच तकरार 

व‌िश्वास और अमानतुल्लाह - फोटो : अमर उजाला
एमसीडी चुनाव में मिली हार के बाद अमानतुल्ला खान ने कुमार विश्वास को बीजेपी और आरएसएस का एजेंट बताया था। उनका आरोप था कि कुमार विश्वास पार्टी में तख्तापलट की साजिश रच रहे हैं। इससे कुमार विश्वास नाराज हो गए थे और पार्टी छोड़ने का मन बना रहे थे। केजरीवाल और सिसोदिया विश्वास को मनाने उनके घर तक गए। बाद में विश्वास का विश्वास जीतने के लिए केजरीवाल ने अमानातुल्लाह को पार्टी से निकाल दिया। तब से दोनों के बीच तकरार बनी हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें