फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग शहर में दो नई फ्रेंचाइजी खोलेगा

Tue, 01 Dec 2015 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा डाक विभाग शहर में दो नई फ्रेंचाइजी खोलने जा रहा है। लोगों की मांग पर फ्रेंचाइजी खोलने का निर्णय लिया है। अधिकारियों की मानें तो दो पुरानी फ्रेंचाइजी बेहतर काम कर रही हैं।
विज्ञापन


विभाग के सहायक डाक अधीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर-26 और सेक्टर-5 के क्षेत्रों में फ्रेंचाइजी खोलने पर विचार किया जा रहा है।  इसके लिए वैसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां से डाकघर की दूरी ज्यादा हो। यही नहीं विभाग यह भी तय करेगा कि यहां से बिजनेस मिलेगा या नहीं।

इसके लिए बाकायदा रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद ही फ्रेंचाइजी खोलने की योजना पर मुहर लग पाएगी। यहां रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट के अलावा डाक टिकट और पार्सल बुकिंग तक किए जा सकेंगे। यहां सिंगल विंडो सिस्टम पर काम होगा। यानी एक ही व्यक्ति के सहारे सारे काम होंगे। डाक विभाग की ओर से करीब तीन-चार वर्ष पहले सेक्टर-51 में एक फ्रेंचाइजी खोली गई थी, जो कि अभी चल रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा करीब एक वर्ष पहले सेक्टर-24 में शुरू की गई फ्रेंचाइजी बेहतर काम कर रही है। इस वजह से विभाग को उम्मीद जगी है कि इसी तरह के दो नए ऑफिस दूसरे क्षेत्रों में शुरू किए जाए ताकि  लोगों को डाक विभाग की सेवा लेने के लिए घर से ज्यादा दूरी न तय करना पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें