फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस चैम्बर बना दिल्ली-एनसीआर: छह दिन बेहद खराब श्रेणी में रहेगा प्रदूषण स्तर, NCR में घना कोहरा

सार

दिल्ली के अलावा रविवार को नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहा है। पूर्वानुमान है कि अगले छह दिनों तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद से बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसमी दशाएं अनुकूल होने से रविवार को भी प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार दर्ज किया गया। शनिवार देर शाम को दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम दिशा से मध्यम गति से हवा चली। रविवार को हवा का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिम दिशा हो गया, आठ किमी की गति से चली हवा के कारण प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार हुआ, लेकिन सुबह छाए घना कोहरा और कुछ स्थानों पर शीत लहर जैसी स्थिति के से ज्यादा राहत नहीं मिली। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की घनी चादर है। 

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक छह अंक घटकर 377 दर्ज किया गया। जो एनसीआर के ग्रेटर नोएडा (402) को छोड़कर बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम का सूचकांक कम रहा। 

दिल्ली के अलावा रविवार को नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहा है। पूर्वानुमान है कि अगले छह दिनों तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर बेहद से बेहद खराब श्रेणी में रह सकता है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छा सकता है, वहीं कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। यह स्थिति मंगलवार को भरी बनी रहने की संभावना है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मौसमी दशाओं का अनुकूल होने के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज हुई। रविवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से आठ किमी की गति से हवा चली। सोमवार सुबह के समय घना कोरोना छाए रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

वहीं हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम आठ किमी प्रति घंटे हो सकती है जिससे ठंड और बढ़ेगी, जिससे प्रदूषण स्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तापमान कम होने के कारण रविवार को मिक्सिंग हाइट 650 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें