ईपीसीए के दिशानिर्देश के बाद दिल्ली सरकार ने दो दिन के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि उत्तर भारत में पराली प्रदूषण के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल को बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बंद करने का फैसला लिया है।
इससे पहले सीपीसीबी की टास्क फोर्स ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। सीपीसीबी को पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। हवा की गुणवत्ता 500 से पार जा सकती है।