फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण: वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में, एक्यूआई 335 दर्ज, तेज हवा से मौसम हुआ साफ

Sun, 19 Dec 2021 08:50 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य क्षेत्रों में नोएडा के सेक्टर 62 पर एक्यूआई खराब श्रेणी में 232, सेक्टर 125 में 216 और सेक्टर एक में 222 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई खराब श्रेणी में 231, संजय नगर में 212 और वसुंधरा में 234 दर्ज किया गया। हालांकि लोनी में वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत खराब रही।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रोें में पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस कारण वायु गुणत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी गिरा है। रविवार सुबह सात बजे आनंद विहार का एक्यूआई 335 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली के बवाना क्षेत्र का एक्यूआई खराब श्रेणी में 297, चांदनी चौक पर 211 तो वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी में 199 दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य क्षेत्रों में नोएडा के सेक्टर 62 पर एक्यूआई खराब श्रेणी में 232, सेक्टर 125 में 216 और सेक्टर एक में 222 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई खराब श्रेणी में 231, संजय नगर में 212 और वसुंधरा में 234 दर्ज किया गया। हालांकि लोनी में वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत खराब रही। यहां एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 350 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गुरुग्राम के टेरी ग्राम में एक्यूआई खराब श्रेणी में 201 और एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में 226 दर्ज किया गया। फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में 173 जबकि सेक्टर 11 में खराब श्रेणी में 244, सेक्टर 30 में 266 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें