बेशक कपिल मिश्रा व बग्गा के फॉलोअर्स अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया ने कम हैं, लेकिन कई बार उनकी पोस्ट आप के दोनों नेताओं पर भारी पड़ती है। इस तरह का हाल में एक नजारा चारों उम्मीदवारों की नामांकन से जुड़ी ट्विटर पर डाली गई सूचना थी। वाल्मीकि मंदिर से नामांकन यात्रा निकालने की केजरीवाल की पोस्ट को 2,258 लोगों ने आरटी किया व 19,000 लाइक मिले। सिसोदिया की पोसवहीं, कपिल मिश्रा व बग्गा की इसी तरह की पोस्ट पर 8,783 व 5,351 आरटी और 62,000 हजार व 36,000 लाइक मिले।
दूसरे ब्लू टिकर उम्मीदवार भी मैदान में
आप में आतिशी, दिलीप पांडेय, राघव चड्ढा व दुर्गेश पाठक तो भाजपा में विजेंद्र गुप्ता व सुनील गुप्ता ट्विटर के लोकप्रिय चेहरा हैं। सभी उम्मीदवार ब्लू ट्रिकर हैं। इसके अलावा दूसरे उम्मीदवारों की सोशल मीडिया टीम उनके अभियान को आगे बढ़ा रही है।
कांग्रेस भी नहीं है पीछे
कांग्रेस उम्मीदवार भी सोशल मीडिया की मुहिम में पीछे नहीं हैं। अलका लांबा, आदर्श शास्त्री, अरविंदर सिंह लवली व अभिषेक दत्त अपनी मुहिम को ट्विटर से आगे बढ़ा रहे हैं।
फेसबुक पेज पर भी लाखों फॉलोअर्स
दिल्ली के उम्मीवारों के फेसबुक पेज भी लाखों की संख्या में फाओवर्स जुड़े हुए हैं। अरिवंद केजरीवाल के फेसबुक पेज पर 75 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जबकि मनीष सिसोदिया, कपिल मिश्रा, अलका लांबा के पेज पर 11 लाख, 2.36 व 1.08 लाख फॉलोअर्स हैं। यह सभी उम्मीदवार ब्लू ट्रिकट हैं। इसके अलावा यह अलग-अलग नामों से चलने वाले फेसबुक ग्रुप से भी जुड़े हैं। दूसरे उम्मीवार भी अपने फेसबुक पेज से अपनी चुनावी मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।