फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः भाभी को साड़ी, भैया को शराब और युवाओं को लैपटॉप

Fri, 31 Jan 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां तमाम हथकंडे अपनाने की कोशिश कर रही हैं। भाभी को साड़ी, कुकर और जेवर, जबकि भैया को शराब परोसने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


युवाओं को लैपटॉप देकर अपनी ओर आकर्षित करने की भी कोशिश जारी है। यह खुलासा चुनाव अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई में हुआ है। दिल्ली में अब तक 42.69 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया जा चुका है। हालांकि, चुनाव आयोग की सख्ती के आगे नेताओं की एक नहीं चल रही है।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार साढ़े 17 गुना से ज्यादा की कीमत का सामान जब्त किया है। बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि अब तक 42 करोड़ 69 लाख 49 हजार 485 रुपये मूल्य का सामान पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


 इसमें 7.64 करोड़ कैश, 1.63 करोड़ रुपये की शराब, 4.66 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, 27.22 करोड़ रुपये के आभूषण और 1.52 करोड़ रुपये मूल्य के कुकर, लैपटॉप, साड़ी आदि बरामद की गई हैं। कस्टम विभाग ने 11 लाख 89 हजार की विदेशी करेंसी भी जब्त की है। पिछले विधानसभा चुनाव में करीब ढाई करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया था।

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अब तक 448 एफआईआर और 13 डीडी प्रविष्टियां दर्ज की हैं। आम आदमी पार्टी के खिलाफ 19, कांग्रेस के 7 और भाजपा के चार मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

हथियार भी खूब पकड़ रही पुलिस
चुनाव के दौरान दिल्ली पुलिस अवैध हथियार और कारतूसों को अब तक काफी संख्या में जब्त कर चुकी है। इसके तहत 303 मुकदमे और 330 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, 384 अवैध हथियार और 445 कारतूस/विस्फोटक पदार्थों को बरामद किया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें