फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने की सिपाहियों की कमरे में बंद करके पिटाई

Fri, 26 Jun 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबार में बाधा बनने पर दबंगों ने धौज क्रशर जोन में तीन सिपाहियों को घेर लिया और जमकर पीटा। एक सिपाही को कमरे में बंद कर पिटाई के बाद उसके गले की चेन छीनने का भी आरोप है।
विज्ञापन


घायल सिपाहियों को बीके में भर्ती कराया गया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। धौज पुलिस चौकी प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दूध के ड्रामों में शराब लेकर क्रशर जोन की ओर आ रहा है।

इस पर सिपाही हरिओम, राकेश और पवन पुलिस जीप लेकर मौके पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने लगे। मोटरसाइकिल पर आ रहे एक दूधिया को रुकवाकर जांच की तो वह आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन


दूधिया ने सिर्फ इतना बताया कि वह धौज गांव का रहने वाला है और मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला। इसके बाद तीनों सिपाही जीप में बैठकर वापस पुलिस चौकी की ओर चल दिए।
विज्ञापन

भीड़ ने भी दिया दबंगों का साथ

आरोप है कि सिलाखड़ी मोड़ स्थित मस्जिद के पास 30-40 महिला-पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और जीप पर डंडे मारने लगे। जीप के रुकते ही हमलावरों ने तीनों सिपाहियों को बाहर खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी।

तीनों के फोन भी छीन लिए और सिपाही राकेश को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके  गले से सोने की चेन भी छीन ली। लुटे-पिटे सिपाहियों ने किसी तरह चौकी प्रभारी को घटना की सूचना दी।

मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी सतबीर सिंह ने सिपाहियों को छुड़ाया। पुलिस ने धौज गांव के आदिल, साहुन, कालू उर्फ फौजी, मुन्ना सहित 30-40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें