फेसबुक पर एक शख्स ने नोएडा की युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे कुरियर से एक करोड़ का गिफ्ट भेजने का ढोंग रचा और कुरियर कंपनी से उसे छुड़ाने के नाम पर युवती से पांच लाख रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए।
जब युवती को एहसास हुआ कि उसके साथ दोस्ती के नाम पर फ्रॉड किया गया है, तो मामले की शिकायत ई-मेल के जरिए एसएसपी से की। फिलहाल मामले की जांच डीएसपी डा. अनूप कुमार कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में आरोपी शख्स का फेसबुक पर लोकेशन अमेरिका में दिख रहा है।
सेक्टर-93 ए निवासी रीना की दोस्ती कुछ दिन पूर्व अमेरिका में बैठे आदित्य (दोनों नाम परिवर्तित) से फेसबुक पर हुई थी। दोनों में बातचीत बढ़ गई और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।
एक दिन आदित्य ने रीना को गिफ्ट देने का चाहत दिखाई। पहले तो रीना ने इंकार कर दिया। मगर आदित्य ने उसे कसमें देकर मना लिया और उसे गिफ्ट देने के लिए पता पूछ लिया।