फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान देगा सोमनाथ भारती का लैब्राडोर कुत्ता डॉन

Tue, 15 Sep 2015 09:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री के वैवाहिक जीवन में आए भूचाल में अब उनके पालतू कुत्ते भी उनके लिए मुसीबत बन सकते हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस को सोमनाथ भारती के कुत्तों की भी तलाश है।
विज्ञापन


जब दिल्ली की एक अदालत ने सोमनाथ भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया तो पुलिस ने अदालत से भारती के कुत्तों को हिरासत में लेने की अनुमति मांगी। इन कुत्तों ने भारती के इशारे पर लिपिका मित्रा पर हमला किया था।

भारत की अग्रिम जमानत रद्द करने वाले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग से मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि वे डॉन नाम के लैब्राडोर कुत्ते को हिरासत में लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

कैसे बयान देगा लैब्राडोर कुत्ता?

इस कुत्ते ने जब लिपिका मित्रा मार्च 2013 में गर्भवती थी तो उन पर हमला किया था। लिपिका ने मालवीय नगर के विधायक पर उन्हें दो बार जान से मारने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया है।

वहीं भारती के वकील विजय अग्रवाल ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कैसे पुलिस कुत्ते से पूछताछ करने या उसका बयान रिकॉर्ड करने की योजना बना सकती है।

हालांकि अधिकारियों ने कुत्ते को हिरासत में लेने की वजह पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया। भारती के करीबी सूत्रों के मुताबिक डॉन अभी भी उनके परिवार के साथ ही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार होने वाले चौथे विधायक होंगे भारती

भारती के खिलाफ अग्रिम जमानत की अर्जी रद्द होने के कुछ ही घंटो बाद गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। ऐसे में अगर भारती की गिरफ्तारी होती है तो पिछले दो महीनों में भारती आम आदमी पार्टी के चौथे ऐसे विधायक होंगे जो जेल की सलाखों के पीछे रहेंगे।

इनसे पहले सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर और मनोज कुमार जेल जा चुके हैं। भारती इसके अलावा पिछले साल जनवरी में खिड़की एक्सटेंशन में मामले में देर रात को गलत तरिके से अफ्रीकन महिलाओं का पीछा करने व छापेमारी के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं।

अदालत में सुनवाई के दौरान जज ने लिपिका मित्रा से मध्यस्थता के लिए भी पूछा। लेकिन लिपिका ने कहा कि सोमनाथ भारती लगातार प्रताड़ित करते रहे हैं और उनके रवैये के चलते ये संभव नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें