फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन का किराया घटा, 18 सितंबर से फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन पर किराया करीब पचास फीसदी तक घटा दिया है। हालांकि यात्रियों को 18 सितंबर से घटे किराये पर सफर की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार से एयरपोर्ट मेट्रो लाइन पर न्यूनतम टोकन किराया दस रुपये और अधिकतम 60 रुपये होगा।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन पर यात्रियों के बोझ को कम करने और एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन से यात्रियों को जोड़ने के लिए एक साल के बाद एयरपोर्ट लाइन का किराया दोबारा कम किया है।

हालांकि जुलाई 2014 में महज 40 फीसदी तक किराया कम किया गया था, जिसमें टोकन और कार्ड शामिल था। लेकिन सितंबर 2015 में सिंगल टोकन जर्नी पर यह 50 फीसदी तक कम होने जा रहा है।
विज्ञापन

Trending Videos

ये होगा नया किराया देख लीजिए

डीएमआरसी के मुताबिक, यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों के नये किराये की सूची 18 सितंबर से पहले दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड से भी यात्री सफर कर सकते हैं, जिस पर भी डीएमआरसी प्रति यात्रा दस फीसदी की छूट देती है।

एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन पर फेयर स्टोर वेल्यू कार्ड चलते हैं, जो कि दिनों के आधार पर यात्रा के लिए प्रयोग किए जाते हैं।
इस कार्ड पर दस फीसदी की छूट पहले की तरह जारी रहेगी।






विज्ञापन

अब नहीं मिलेगी 60 टी कार्ड की सुविधा

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए 60 टी कार्ड की सुविधा भी दे रखी थी, जिसमें वे 60 बार यात्रा कर सकते थे। इस योजना के तहत यात्रियों को नई दिल्ली से आईजीआई एयरपोर्ट तक 34 रुपये, शिवाजी स्टेडियम से आईजीआई तक 25 रुपये, शिवाजी स्टेडियम से द्वारका 21तक 34 रुपये और नई दिल्ली से एयरोसिटी तक 25 रुपये किराया कटता था।

हालांकि यात्रियों के बीच अधिक प्रचलित नहीं होने के चलते इसे हटाया जा रहा है। साथ ही संडे के लिए चल रहा स्पेशल टोकन सिस्टम भी बंद कर दिया गया है।

डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल के मुताबिक एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन पर यात्रियों को जोड़ने के उदेश्य से किराये में कटौती की जा रही है। एयरपोर्ट लाइन का किराया कम करने से यात्री जुड़ेंगे, जिससे उनका समय भी बचेगा। क्योंकि ब्लू लाइन की तुलना में एयरपोर्ट लाइन से जल्द द्वारका पहुंचा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें