पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से सहयोग लिया और चुन्नी के माध्यम से युवती को बाहर निकाल लिया। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती के भाई को मौके पर बुलाया गया। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस युवती व उसके भाई से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। परिवार के लोगों को डराने के लिए वह नहर के पास आ गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया है।