अनाज मंडी हादसे में मृतकों को मुआवजे के तौर पर कई लाखों के मुआवजे की घोषणा की गई। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने भी काफी सख्त नियमों का पालन करते हुए परिजनों की पहचान की फिर पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें शव सौंपा। इसी बीच बिहार के सीतामढ़ी निवासी बेटी अपने पिता का शव लेने के लिए पहुंची तो पुलिस ने कागजात देखने के बाद इनकार कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
Delhi Fire
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों को जरूरी दस्तावेजों के बुलाने के बाद ही शव मिल सकेगा। मोर्चरी के बाहर रोती-बिलखती नूरजहां ने बताया कि इस हादसे में उनके पिता एनुल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
Delhi Fire
- फोटो : अमर उजाला
लोकनायक अस्पताल में रविवार को उन्होंने अपने पिता के शव की शिनाख्त भी कर ली थी। उस वक्त पुलिस ने सोमवार को आकर शव ले जाने के लिए कहा था, लेकिन जब वे सोमवार को पहुंची तो पुलिस ने शव देने से इंकार कर दिया।
4 of 5
Delhi Fire
- फोटो : अमर उजाला
अपने चार वर्षीय मासूम बेटे को गोद में लिए नूरजहां का कहना है कि पहचान पत्र और संबंध स्थापित करने वाले दस्तावेज देने के लिए कहा गया।
उन्होंने अपना पहचानपत्र दिखाया लेकिन उनके पिता का नाम आधार कार्ड में नहीं था। आधार कार्ड में उनके पति का नाम था। इसीलिए पुलिस ने उन्हीं लोगों को बुलाने को कहा, जिनके आधार कार्ड पर मरने वाले का नाम लिखा हो।