कार सवार महिला पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को जांच के में पता चला है कि किरण बाला कई कमेटियां चलाती थी और लोगों को ब्याज पर पैसे भी देती थी। पुलिस इस जानकारी के बाद उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है जिन्हें किरण बाला ने पैसे दिए थे। इसमें एक महिला का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि भाड़े के बदमाश से वारदात को अंजाम दिलाया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कई बातें सामने आई है। जिसमें पति के साथ मनमुटाव के अलावा किरण का प्रापर्टी का कारोबार करना और कई कमेटियां चलाने जैसी बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की है जो अलग अलग पहलुओं पर जांच में जुटी है।