फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए देश भर में लागू: गाजियाबाद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई गश्त

Mon, 11 Mar 2024 07:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

देश में 'नागरिकता संशोधन अधिनियम' (सीएए) के लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद से ही पुलिस अलर्ट है।
 
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) लागू होने के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद कमिश्नरेट में पुलिस अलर्ट हो गई। सोमवार शाम को पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। पुलिस ने कई इलाकों में नाकाबंदी करके वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग की।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कल्पना सक्सेना ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जोन व थाना पुलिस को अलर्ट किया गया है। क्षेत्र में पुलिस गश्त व सीमा में बेरिकेडिंग करके चेकिंग की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में क्यूआरटी गश्त पर हैं। जरुरत पड़ने पर पुलिस लाइन से क्यूआरटी को क्षेत्र में भेजा जाएगा। सोशल मीडिया सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर रखी जा रही है। माहौल बिगाड़ने और भड़काऊ पोस्ट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें