सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट फ्लोर विला सोसायटी के फ्लैट में जेनपेक्ट कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट स्वरूप राज के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कंपनी को दोबारा नोटिस भेजा है। पुलिस ने जांच के लिए कंपनी से 15 दिसंबर की रात हुई पार्टी में मौजूद कर्मियों व अधिकारियों के बयान दर्ज कराने को कहा है। वहीं, अब तक एवीपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मियों के भी बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
बड़ा सवाल, क्या मुंह खोल पाएंगे कर्मी
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि एफआईआर में कंपनी के बड़े अधिकारियों के नाम है। हाल ही में स्वरूप राज को न्याय की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों व परिजनों ने जेनपेक्ट के बाहर प्रदर्शन कर मार्च निकाला था। इस प्रदर्शन में कंपनी के कर्मचारियों ने शिरकत नहीं की थी। ऐसे में कर्मचारी बयान देंगे या निष्पक्ष देंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।