फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार और महंगी शराब पर जेब नहीं थे रुपये

Sat, 08 Mar 2014 05:35 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को एक लग्जरी कार में बैठकर दो युवक शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर जब उनकी जेब में रुपये नहीं मिले तो उनकी धुनाई की और रातभर हवालात में बंद रखा। शुक्रवार की सुबह किसी तरह दोनों को छोड़ा।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में प्रापर्टी डीलिंग करने वाले दो युवक रेनाल्ट कार में बैठकर देर रात को ऐच्छर क्षेत्र में शराब पी रहे थे। रात में गश्त करते हुए ऐच्छर चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि कार सवार दोनों युवक शराब पी रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बताई रहस्यमय बीमारी, मरीज ने हिम्मत हारी

शराब की बोतल देखी तो करीब 2000 रुपये की थी। पुलिस को लालच आ गया कि मुर्गा फंस गया। पुलिस ने दोनों को बंद करने की धमकी दी और कुछ रुपये मांगे लेकिन दोनों प्रापर्टी डीलरों ने अपने-अपने पर्स दिखाए। एक युवक की जेब में मात्र पांच रुपये निकले जबकि दूसरे युवक की जेब 50 रुपये का नोट था।

दोनों की जेब में रुपये न मिलने पर पुलिस कर्मी नाराज हो गए और उन्होंने पहले तो कीमती शराब को अपने कब्जे में किया। फिर दोनों युवकों को चौकी पर ले गए और वहां पर उनके मोबाइल आदि छीनकर रख लिए।
विज्ञापन


दोनों प्रापर्टी डीलरों को रात भर हवालात में बंद रखा और सुबह होने पर काफी मिन्नतों के बाद प्रापर्टी डीलरों को घर पर फोन करने दिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों को हवालात से छुड़ाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें