फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के शातिर प्लान से धरे गए पांच बदमाश

Sun, 05 Jul 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकोटेक-थर्ड पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने आए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने फेस-टू से व्यक्ति से लूटे गए सामान को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


आरोपी कुलेसरा पुश्ता के पास लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खड़े थे। सीओ राकेश ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस ने देखा कि कुलेसरा पुश्ता के पास बाइक सवार पांच युवकों को मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान एटा निवासी इंद्र कश्यम, बक्सर निवासी रजनीकांत, ओडिया निवासी मनोज, छपरा निवासी सोनू और दरभंगा निवासी गोविंद के रूप में बताई।
विज्ञापन


 आरोपियों ने बताया कि वह करीब 20 से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि फेस-दो क्षेत्र में दो दिन पहले ही दो लोगों से लूटपाट की थी।

पुलिस ने उनकी निशान देही पर उनसे बरामद दो बाइकों में रखे एटीएम, क्रेडिट कार्ड और पर्स आदि बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों से तीन चाकू और साढ़े चार सौ रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें